August 28, 2024

English Spanish Urdu हिन्दी

ईशनिन्दा के कानून से पीड़ितों के परिवारों की सहायता

ईशनिन्दा के कानून से पीड़ितों के परिवारों की सहायता - Blasphemy Law Pakistan - Catholic Television India

पाकिस्तान का ईशनिन्दा कानून मसीही विश्‍वासियों के विरूद्ध दुरूपयोग के कारण पूरे विश्‍व में बदनाम है। हम पाकिस्तान के संविधान या कानून को परखने वाले कोई भी नहीं होते हैं और हम इस देश के अधिकारियों का और अपनी सीमाओं में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उनके अधिकार का पूरी तरह सम्मान करते हैं। परन्तु हम इस तथ्य का भी इन्कार नहीं कर सकते हैं कि अभी हाल ही के वर्षों में बहुत से निर्धन और निर्दोष मसीही विश्‍वासियों के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं, उन्हें सताया गया और यहाँ तक कि इस कानून के कारण उनका कत्ल भी किया गया है। यह मसीहियों को सताने के लिए इतना आसान सा हथियार बन गया है कि अक्सर इसका उपयोग झगड़ों का बदला लेने, व्यक्तिगत् दुर्भावना को निकालने या सम्पत्ति सम्बन्धी विषयों के समाधान के लिए किया जाता है।

ऐसे बहुत से संगठन हैं जो ईशनिन्दा कानून से पीड़ित ऐसे लोगों की सहायता करते और उन्हें नैतिक और कानूनी सहायता प्रदान करते हैं, परन्तु अक्सर उनके परिवारों के सदस्यों को दुर्गति में ही छोड़ दिया जाता है जबकि उनके परिवार का भरण-पोषण करने वाले एकलौते कमाने वाले व्यक्ति को अन्यायपूर्ण तरीके से सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। हम ऐसे परिवारों की सहायता करना चाहते हैं जिन्हें उनके घरों को छोड़ने के लिए मज़बूर किया गया है और वे ईशनिन्दा के आरोपी के सम्बन्धी होने के कारण सताव के डर से छिप कर जीवन जीने पर मज़बूर हैं।

इस समय पाकिस्तान में 20 से 30 ऐसे परिवार हैं जिनके परिवार के सदस्य या तो ईशनिन्दा किए जाने के कारण सताए जा रहे हैं या फिर सताव से बचने या अपनी जान को बचाने के लिए छिप कर जीवन यापन कर रहे हैं। बहुत से परिवारों ने हमें हताशापूर्ण स्थिति में अपने अस्तित्व के बचाव या किसी एक सुरक्षित स्थान पर जीवन यापन करने के लिए सहायता के लिए सम्पर्क किया है।

यदि आप अपने सताए हुए भाइयों और बहनों के लिए दर्द को महसूस करते हैं जिन्हें अन्यायपूर्ण तरीके से परेशान किया जा रहा है और आप उनके इन मुश्किल क्षणों में सहायता के लिए हाथ बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही नीचे दिए बटन के ऊपर क्लिक कर के दान दे सकते हैं या हमसे हमारे बैंक खाते के विवरण की जानकारी पाने के लिए मेल भेज सकते हैं। आपकी सहायता पाकिस्तान के उन सताए हुए मसीही विश्‍वासियों के चेहरों पर मुस्कान और आशा की ज्योति को ला सकती है जो निरन्तर अनिश्चितता और डर की छाया में जीवन यापन कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं और हम आपको पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे कि कैसे और कहाँ आपके द्वारा दी हुई सहायता का उपयोग किया जाएगा।

अद मायोरेम देई ग्लोरियम – परमेश्वर की अधिक से अधिक महिमा के लिये। आमीन

RELATED ARTICLES

No posts found!