मार्च 14, 2026

हिन्दी

विश्वास की विनती

हे मेरे ईश्वर, जो कुछ तूने बताया और पवित्र कलीसिया विश्वास करने को सिखाती है, उन सब बातों पर मैं दृढ़ विश्वास करता हूँ, इसलिए कि तू सच्चाई ही है, जो न ठगता है और न ठगा जा सकता है। इस विश्वास में मैं जीना और मरना चाहता हूँ। आमीन।

प्रेम की विनती

हे मेरे ईश्वर, मैं तुझको सारे दिल और मन से, और सब कुछ से अधिक प्यार करता हूँ। इसलिए कि तू असीम भला और दयालु है। और मैं अपने पड़ोसियों को तेरे प्रेम के लिए अपने समान प्यार करता हूँ इस प्रेम में मैं जीना और मरना चाहता हूँ। आमीन।  

पछतावे की विनती

हे मेरे ईश्वर, मैं सारे दिल से उदास हूँ कि मैंने तेरी असीम भलाई और बड़ाई के विरूद्ध अपराध किया है। मैं अपने सब पापों से बैर और घिन करता हूँ, इसलिए कि तू, हे मेरे ईश्वर, जो मेरे पूरे प्रेम के इतना योग्य है, मेरे पापों से नाराज हो जाता है और मैं यह… पछतावे की विनती पढ़ना जारी रखें